Welcome 2021: नए साल की खुशखबरी के साथ जनवरी का महीना लेकर आएगा ये त्योहार
नई दिल्ली। साल 2020 बीतने को है ऐसे में नये साल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। साल 2020 में कोरोना समेत हुई कुछ अन्य दुखद घटनाओं की वजह से लोग यह साल जल्द से जल्द भुलाना चाहते हैं। वैसे तो हर कोई नए साल का जश्न मनाएगा ही लेकिन इसके साथ ही अगर …
नई दिल्ली। साल 2020 बीतने को है ऐसे में नये साल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। साल 2020 में कोरोना समेत हुई कुछ अन्य दुखद घटनाओं की वजह से लोग यह साल जल्द से जल्द भुलाना चाहते हैं। वैसे तो हर कोई नए साल का जश्न मनाएगा ही लेकिन इसके साथ ही अगर आपको जनवरी में ही त्योहार मनाने को मिल जाएं तो क्या कहने।
हर साल की तरह इस साल भी जनवरी का महीना कई त्योहार लेकर आ रहा है। जिन्हें सेलिब्रेट कर आप नये साल के साथ-साथ अपने जश्न में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जनवरी के महीने में आपको कौन-कौन से त्योहार मनाने को मिलेंगे।
जानिए जनवरी माह में पड़ने वाले त्योहार
02 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी
09 जनवरी: सफला एकादशी
10 जनवरी: प्रदोष व्रत
11 जनवरी: मासिक शिवरात्रि
13 जनवरी: लोहड़ी
14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल
15 जनवरी: माघ बिहू
16 जनवरी: विनायक चतुर्थी
20 जनवरी: गुरू गोविंद सिंह जयंती
24 जनवरी: पौष पुत्रदा एकादशी
26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत ( गणतंत्र दिवस)
28 जवरी: पौष पूर्णिमा
31 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी
अगर बात करें जनवरी माह के सबसे खास त्योहार मकर संक्रांति की तो इस मौके पर देश के कई शहरों में मेले लगते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत में बड़े मेलों का आयोजन होता है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, जो मनुष्य मकर संक्रांति पर देह का त्याग करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह जीवन-मरण के चक्कर से मुक्त हो जाता है।
