श्रावस्ती में तालाब में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, सेमरी चौराहे के पास हादसे से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

भिनगा-सेमरी मार्ग पर स्थित तालाब में रविवार शाम एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्रावस्ती, अमृत विचार: जिले के भिनगा-सेमरी मार्ग स्थित सेमरी चौराहे के पास रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने किया बचाने का प्रयास

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर के सेमरी चौराहे के पास तालाब स्थित है। यहां रविवार शाम एक युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ देख चौराहे पर मौजूद पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। बाद में युवक की पहचान भिनगा नगर के मोहल्ला बारी निवासी रवि कुमार (40) पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक तालाब के किनारे कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

परिवार में पसरा मातम

रवि कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में भी घटना के बाद गम का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, समाजसेवियों और पत्रकारों को भी मिला 'लोक शक्ति सम्मान'

संबंधित समाचार