Bareilly News : रुहेलखंड में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का हाल जानेंगे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी,  बरेली-मुरादाबाद मंडल के डीएम-एसपी के साथ बैठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली पहुंचे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी, रुहेलखंड के अफसरों के साथ बैठक

सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा को लेकर शासन अलर्ट है। बरेली-मुरादाबाद मंडल में तैयारियों को परखने के लिए आज चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी बरेली आ रहे हैं। इससे पहले ADG ने कछला घाट का दौरा किया।

बरेली, अमृत विचार। सावन के शुभारंभ के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्णा गुरुवार को बरेली पहुंच गए हैं। शासन के दोनों शीर्ष अधिकारी रुहेलखंड में विकास की स्थिति, कांवड़ यात्रा की तैयारी और कानून व्यवस्था का हाल जानेंगे। बरेली-मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, डीएम और एसपी बैठक में मौजूद होंगे। मूल फोकस कांवड़ यात्रा पर होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को कोई समस्या नहीं आए। इस पर अधिकारियों की कसरत का जायजा लेंगे।

आज-गुरुवार को सावन का पहला दिन है। गंगा जल लाने के लिए शिव भक्त तैयार हैं। रुहेलखंड जोन के हर जिले में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के रूट पर यातायात व्यवस्था पुख्ता कर ली है। कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। इसके लिए हर जिले में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ मार्गों पर पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी। यहां किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न हो। शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक, हर पल इसकी निगरानी होगी। फिल्हाल सावन में साफ-सफाई, बिजली-पानी, सड़कों की मरम्मत और ट्रैफिक व्यवस्था की कसरत चल रही है। 

कछला घाट पहुंचे एडीजी
डीजीपी के दौरे से पहले एडीजी रमित शर्मा ने बदायूं के कछला गंगा घाट का दौरा किया। बरेली मंडल के अधिकांश कांवड़िये कछला घाट से ही गंगा जल लाते हैं। पुलिस-प्रशासन ने घाट पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कानून व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी तैयारियां हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : सावन के पहले दिन बरेली पहुंचेंगे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी, अलर्ट पर बरेली मंडल के अधिकारी

संबंधित समाचार