ब्रिटेन आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर 7 जनवरी तक बढ़ी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं 7 जनवरी तक स्थगित रहेंगी और इसके बाद कड़े नियमों के तहत इनका संचालन किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने …

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं 7 जनवरी तक स्थगित रहेंगी और इसके बाद कड़े नियमों के तहत इनका संचालन किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने की वजह से यूरोपीय देश और भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्थगित रहेगी।

पुरी ने ट्वीट किया, ”ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही को सात जनवरी 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।” उन्होंने कहा, ” इसके बाद कड़े विनियमित तरीके से इसका संचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।”

संबंधित समाचार