Moradabad News : पुलिस टीम पर बोला हमला और वर्दी फाड़ी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दहेज उत्पीड़न के मामले में जांच करने पहुंची थी सोनकपुर थाना पुलिस, आरोपियों के पक्ष ने कर दी मारपीट

मुरादाबाद में दहेज उत्पीड़न मामले की जांच करने गई सोनकपुर पुलिस टीम पर आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया। मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मझोला पुलिस ने थाना सोनकपुर से विवेचना में आए वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिपाल और एक महिला सिपाही पर विवेचना के दौरान मारपीट और पुलिस की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया। इसके आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेज व पुलिस के साथ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन महिलाओं समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने रविवार को बताया कि थाना सोनकपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिपाल सिंह और एक महिला सिपाही एक दहेज पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में गांव अलीनगर से संबंधित विवेचना थाना मझोला के गांव मलकद्दा में आए थे। इस दौरान पीड़िता, उसकी मां और खलेरा भाई भी साथ थे। तभी दिलदार पुत्र मसीत, हुरन पत्नी मसीत राहिल पुत्री मसीत शाहेरुन पुत्री मसीत निवासी मलकद्दा थाना मझोला ने मिलकर गाली गलौज कर पुलिस और पीड़िता के मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

बीच बचाव कर रहे उप निरीक्षक ऋषि पाल और महिला सिपाही डोली के सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से ईंट से हमलावर हो गए। अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी दस्तावेजों को फाड़ डाला अपशब्द बोलते हुए लात घूंसे मारने व धक्का-मुक्की करने मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में आरोपी अभियुक्त दिलदार ने डोली की वर्दी फाड़ देने व उप निरीक्षक की नेम प्लेट तोड़ने व वर्दी फाड़ देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दिलदार समेत चारों आरोपियों को पुलिस मौके से पकड़ कर थाने ले आई। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - Sambhal Accident: संभल में भीषण सड़क हादसा, टेंपो-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत

संबंधित समाचार