मुरादाबाद: डाकिया नहीं बांटेंगे कोरोना वैक्सीन
मुरादाबाद,अमृत विचार। डाक विभाग की ओर से अभी तक चिठ्ठी और पार्सल ही वितरित किए जाते है। लेकिन कोरोना से बचाव को लगे लाकडाउन में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। जिस वजह से बाहर से आने वाले दवाईयों के पार्सल भी डाकिया द्वारा ही लोगों के घर तक पहुंचाया …
मुरादाबाद,अमृत विचार। डाक विभाग की ओर से अभी तक चिठ्ठी और पार्सल ही वितरित किए जाते है। लेकिन कोरोना से बचाव को लगे लाकडाउन में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। जिस वजह से बाहर से आने वाले दवाईयों के पार्सल भी डाकिया द्वारा ही लोगों के घर तक पहुंचाया गया। विभाग की ओर से कोरोना की वैक्सीन बांटने को लेकर अफवाह जोरों पर थीं। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से सुश्चित नहीं किया गया है कि डाकिया कोरोना की वैक्सीन बांटेंगे। विभागीय अधिकारियों की माने तो डाक विभाग में वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार किए जाने की बात कही जा रही है।
सुनिश्चित नहीं की गई जगह
कोरोना की वैक्सीन शून्य डिग्री तापमान में ही रखी जा सकती है जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कोल्ड स्टोरेज बनाने की बात कहीं गई है जबकि अभी तक कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए कोई भी स्थान सुश्चित नहीं किया गया है।
रोज इतने होते है पार्सल बुक
पार्सल भेजने के लिए 17 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वजन के हिसाब से पार्सल का दाम लोगों को देना होता है। हालांकि प्रतिदिन 40 से अधिक पार्सल की बुकिंग होती है। जिनकों डाकिया द्वारा वितरित कराया जाता है। इसके साथ ही डाकघर में लोगों को पार्सल बुक कराने के लिए बाहर की अपेक्षा कम दाम देने पड़ते हैं।
सौ से अधिक आते हैं पार्सल
मुख्य डाकघर में हर रोज सौ से अधिक पार्सल आते हैं। जिसे डाकिया द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। हालांकि पिछले एक हफ्ते के अंदर सात सौ से अधिक पार्सल वितरित किए जा चुके हैं।
विभाग की ओर से डाकियों को कोरोना की वैक्सीन बांटने के लिए सुनिश्चित नहीं किया गया। जबकि वैक्सिन को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार करने की बात कहीं जा रही है।- एसके दुबे, उप पोस्ट मास्टर
