Sitapur news : सावन के अंतिम सोमवार पर DM-SP ने किया पत्थर शिवाला-चहलारी घाट का निरीक्षण, घाटों की परखी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सीतापुर,अमृत विचार। यूपी के सीतापुर जिले में श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ है , सभी श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर शिव पर जलाभिषेक का रहे है और बाबा का आशीर्वाद ले रहे है। जिसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बिसवां  स्थित प्रसिद्ध पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

DM ने किया घाटों का निरिक्षण 

डीएम ने सोमवार तड़के घाट और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों  श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

भीड़ प्रबंधन और CCTV सुरक्षा का लिया जायजा 

जिलाधिकारी ने परिसर में निरंतर निगरानी रखने, सुदृढ़ भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन व कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी सहित संबंधित थाना प्रभारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : 
Amethi News : मंच पर दिखा SP सरवणन टी. का नया अंदाज, दक्षिण भारतीय गीत पर दी शानदार प्रस्तुति

संबंधित समाचार