30 अगस्त का इतिहास: एक दिन, कई बड़े मोड़... जहांगीर के जन्म से संविधान की नींव तक, जानिए क्या हुआ था

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः इतिहास में 30 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और निधन तथा राजनीतिक बदलावों के लिए याद किया जाता है। इस दिन मुगल शासक जहांगीर का जन्म हुआ, गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरु बने और डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई। आइए जानते हैं 30 अगस्त से जुड़ी भारत और विश्व की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

30 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
  • 1559: मुगल सम्राट अकबर के पुत्र और आगे चलकर मुगल शासक बने जहांगीर का जन्म हुआ।
  • 1574: गुरु रामदास सिख धर्म के चौथे गुरु बने।
  • 1659: सत्ता संघर्ष के दौरान औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दिलवाई।
  • 1682: विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए। बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
  • 1780: अमेरिकी इतिहास में गद्दारी के लिए चर्चित जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
  • 1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित हुआ।
  • 1888: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ। उन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ गतिविधियों के लिए फांसी दी गई थी।
  • 1895: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ।
  • 1903: प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और ‘चित्रलेखा’ जैसे चर्चित उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।
  • 1923: प्रसिद्ध हिंदी गीतकार शंकरदास केसरीलाल ‘शैलेंद्र’ का जन्म हुआ।
  • 1928: भारत में द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की स्थापना हुई।
  • 1947: डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया।
  • 1951: फिलीपींस और अमेरिका के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन हुआ।
  • 1976: कथाकार, कहानीकार और अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन हुआ।
  • 1984: अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली उड़ान भरी।
  • 1991: अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 2001: भारतीय महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया का जन्म हुआ।
  • 2002: ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • 2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2007: जर्मनी के वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को गलत साबित करने का दावा किया।
  • 2008: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ।
  • 2014: प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार बिपिन चंद्र का निधन हुआ।

संबंधित समाचार