Kanpur News: 18 फीट के गड्ढे ने खोली कानपुर की ‘सड़क’ की पोल! चार दिन बाद पहुंचे नगर आयुक्त, जगह-जगह मिलीं खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जाजमऊ में 70-80 साल पुराने डाट नाले के बैठने से हुआ गड्ढा, एक लेन बंद; निरीक्षण में जलभराव, कूड़ा और आवारा पशुओं की भी मिली समस्या

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ वीआईपी रोड नई चुंगी चौराहे के पास हुए 18 फीट गड्ढें को झांकने चार दिन बाद शनिवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय पहुंचे, जानकारी हुई कि लगभग 70 से 80 वर्ष पहले ब्रिक वर्क द्वारा बनाए गए डाट नाले के बैठ जाने के कारण यह बड़ा गड्ढा हुआ हो गया है, जिसको तत्काल ठीक कराने के निर्देश नगर आयुक्त ने जोनल अभियंता को दिए। क्योंकि गड्ढे की वजह से एक साइड लेन पूरी तरह से बंद है और लोगों को आवागमन में काफी परेशान हो रही है, इसके अलावा आसपास के लोगों में भी दहशत का मौहाल है। 
 
जाजमऊ वीआईपी रोड नई चुंगी चौराहे के पास हुए 18 फीट गड्ढे का निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिटेटा, जल निगम, जलकल व नगर निगम की अभियंत्रण टीम के साथ इस पर चर्चा की जाए, ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की समस्याओं का सामना क्षेत्र के लोगों को न करना पड़े। इसके बाद जब सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही जेके चैराहे से पैसिफिक लॉन तक सड़क का हाल देखा तो वह दंग गए, उनको कई जगहों पर गड्ढे नजर आए, जिनपर कच्चा पैच कराकर मोटरेबल किया गया था। इस बीच जोनल अभियंता-2 ने बताया कि वीआईपी रोड से 300 मीटर की दूरी तक टेनरी लाइन का कनेक्शन न होने की वजह से यूटिलिटी का कार्य व सड़क निर्माण का कार्य अवरुद्ध है, जिस संबंध में जिटेटा को पूर्व में भी पत्राचार किया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि तत्काल जिटेटा, जल निगम, जलकल व नगर निगम की अभियंत्रण टीम के साथ बैठक बुलाई जाए और समस्या को दूर कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। वहीं, जहां यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य हो गया है, वहां पर व्हाइट टॉपिंग पद्धति से सीसी रोड बनाने का कार्य तत्काल बारिश के मौसम में शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों को एक माह के अंतर्गत पूरा कर लिया जाए। सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ का निर्माण कार्य व डिवाइडर पर हरित पट्टिका लगाए जाने का कार्य  साथ में किया जाए। वहीं, दीप तिराहे से सोटे वाले बाबा तक बन रही सीएम ग्रिड सड़क का कार्य सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। हालांकि कार्य की गति यहां भी धीमी ही है। 
 
जहां गए वहां मिली गड़बड़ियां 
लाल इमली से परेड चैराहे, बड़ा चौराहे, फूलबाग एलआईसी चौराहे के पास के पास गंदगी, रामोदवी चैराहे से यशोदा नगर बाईपास तक जगह-जगह सीएण्डडी वेस्ट, फजलगंज चौराहे के पास काफी संख्या में आवारा पशु विचरण करते, देवकी चौराहे व नीरक्षीर चैराहे पर जलभराव, भविष्य निधि कार्यालय से अपर श्रमायुक्त कार्यालय तक नाली पूरी तरह से भरी हुई मिली। जबकि जेके चौराहे से नई चुंगी के बीच ओवरब्रिज के नीचे ग्रीनबेल्ट पर एक सफाई कर्मचारी कूड़ा डालते मिला। निर्देश दिया कि कमियों को दूर करते हुए व्यवस्था दुरस्त रखी जाए।

संबंधित समाचार