UP में 5-10 रुपये में मिलेगा भर पेट खाना, 13 लेबर अड्डों पर कैंटीन शुरू करने की तैयारी
सितंबर में 13 लेबर अड्डों पर श्रमिक सुविधा केंद्रों का शिलान्यास, इसी साल कैंटीन शुरू करने की तैयारी
यूपी में श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। अब उन्हें सिर्फ 5 से 10 रुपये में भरपेट भोजन की थाली मिलेगी। जानें योजना से जुड़ी खास बातें और किन श्रमिकों को मिलेगा लाभ।
लखनऊ, अमृत विचार। तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर अब उप्र. में भी श्रमिकों को सस्ते दर पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। योगी सरकार लेबर अड्डों पर श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने जा रही है। यहां श्रमिकों को पांच से दस रुपये में भोजन की थाली मिलेगी।
योगी सरकार दे रही श्रमिकों को 1.95 करोड़ निर्माण श्रमिकों को राहत
सरकार के इस कदम से गांवों से शहरों में आकर मजदूरी करने वाले श्रमिकों को राहत मिलेगी। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार प्रदेश के पंजीकृत 1.95 करोड़ निर्माण श्रमिकों को इस सुविधा का लाभ देने की तैयारी में है।
इसी साल शुरू होगी कैंटीन
सितंबर में सात नगर निगम क्षेत्रों के 13 लेबर अड्डों पर श्रमिक सुविधा केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास होगा। श्रम मंत्री अनिल राजभर के मुताबिक गाजियाबाद में तीन, झांसी में दो, मुरादाबाद में दो, लखनऊ में एक, मेरठ में तीन, गोरखपुर में दो और वाराणसी में एक केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है।
इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
सुविधा केंद्रों में कैंटीन के अलावा बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय होंगे। श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए काउंटर और कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी होगी। तीन मंजिल तक के केंद्र बनाए जा सकेंगे। सरकार इसी वर्ष कैंटीन शुरू करने की कोशिश में जुटी है।
ये भी पढ़ें :
जन्माष्टमी पर चमकेंगे फिरोजाबाद के कृष्ण धाम, 7.26 करोड़ से मिलेगी पर्यटन को नई पहचान
