लखनऊ में आज इतिहास और विकास का संगम! CM योगी ने किया 101 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम, लखनऊ छावनी की 12 परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास
लखनऊ। राजधानी लखनऊ आज वीरता, ऐतिहासिक विरासत और विकास के एक साथ साक्षी बनी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही लखनऊ छावनी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत हुई।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2093948162738430298?s=20
वीरांगना अवंती बाई लोधी की स्मृति को सम्मान
स्वाधीनता संग्राम में योगदान देने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से राजधानी में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
प्रतिमा का लोकार्पण ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है....
