बरेली: हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने दौड़ाया, कई लोगों के काटे चालान
अमृत विचार, बरेली। देर रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने चौराहों पर रोक लिया। जब मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कही तो कई लोगों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और पुलिस को आश्वासन दिया कि वह अब शराब नहीं पीयेंगे और सीधे अपने घर जाएंगे। वहीं, ठेलों पर शराब पीने …
अमृत विचार, बरेली। देर रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने चौराहों पर रोक लिया। जब मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कही तो कई लोगों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और पुलिस को आश्वासन दिया कि वह अब शराब नहीं पीयेंगे और सीधे अपने घर जाएंगे।
वहीं, ठेलों पर शराब पीने वाले तमाम लोगों ने पुलिस को देखकर शराब फेंक दी। कुछ लोग बाइक छोड़कर भाग गए।
गुरुवार रात शराब पीकर लोग हंगामा न करें और तेज रफ्तार वाहनों के चलने से सड़क हादसे न हों, इसके लिए पुलिस ने जिले में बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।
शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस शाम से ही चेकिंग करने लगी और ट्रिपलिंग करने वाले लोगों को चेतवानी दी तो कहीं चालान काटकर जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही बारादरी, प्रेमनगर, कोतवाली और किला क्षेत्र में शराब ठेकों के आस-पास लगे ठेलों पर जो लोग शराब पी रहे थे उन्हें पुलिस ने दौड़ा दिया। पुलिस को देखकर कई लोगों ने शराब फेंक दी तो कई लोग वाहन छोड़कर भागते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। पुलिस की सख्ती के चलते लोग जल्द ही घरों को लौटते नजर आए।
