फाइजर की कोरोना वैक्सीन को WHO की मंजूरी, आज भारत भी लेगा बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। विश्व स्वास्थ संगठन (डब्लूएचओ) ने फाइजर और बायोटेक कंपनियों द्वारा निर्मित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मान्यता दे दी। डब्लूएचओ ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार किसी वैक्सीन को यह मंजूरी दी है। अब गरीब देशों को भी ये टीके उपलब्ध हो सकेंगे। अब तक …

मास्को। विश्व स्वास्थ संगठन (डब्लूएचओ) ने फाइजर और बायोटेक कंपनियों द्वारा निर्मित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मान्यता दे दी। डब्लूएचओ ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार किसी वैक्सीन को यह मंजूरी दी है। अब गरीब देशों को भी ये टीके उपलब्ध हो सकेंगे। अब तक ये टीके यूरोप और उत्तर अमेरिका में ही उपलब्ध थे।  वहीं भारत भी आज कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को लेकर बड़ा फैसला लेगा।

डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, “विश्व स्वास्थ संगठन ने आज आपातकालीन तौर पर इस्तेमाल करने के लिए फाइजर और बायोटेक की वैक्सीन को मान्यता दे दी है।” उल्लेखनीय है कि विश्व के कई देशों ने कोरोना की वैक्सीन निर्मित की है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने फिलहाल केवल इन दो वैक्सीन को ही मान्यता दी है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने फाइजर वैक्सीन की समीक्षा के बाद कहा कि इससे सुरक्षा और प्रभावकारिता के लिए अवश्य ही मानदंड मिलना चाहिए। फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और एक दर्जन अन्य देशों में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

आज भारत में भी वैक्सीन की मंजूरी पर बड़ी बैठक
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी आज वैक्सीन की अनुमति को लेकर बड़ी बैठक करेगी। इस बैठक में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, फाइजर और भारत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की अनुमति मिलने का अनुमान है।

 

 

संबंधित समाचार