तुर्की में आईएस से ताल्लुक रखने के संदेह में 29 लोग गिरफ्तार, नववर्ष पर रच रहे थे हमले की साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। तुर्की के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ ताल्लुक रखने के संदेह में गुरुवार को विभिन्न प्रांतों से 29 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें इस्तांबुल के 15 लोग भी शामिल हैं जो नववर्ष की पूर्व संध्या पर कथित रूप से आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे। अनादोलु समाचार एजेंसी …

मॉस्को। तुर्की के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ ताल्लुक रखने के संदेह में गुरुवार को विभिन्न प्रांतों से 29 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें इस्तांबुल के 15 लोग भी शामिल हैं जो नववर्ष की पूर्व संध्या पर कथित रूप से आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे।

अनादोलु समाचार एजेंसी ने बताया कि इस्तांबल में हिरासत में लिए गए सभी लोग विदेशी नागरिक और आईएस सदस्य थे। अनादोलु ने तुर्की की राजधानी के एक अभियोजक के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि अन्य संदिग्धों को अंकारा, बुर्सा और योजगाट प्रांतों में हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि तुर्की में 2017 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस्तांबुल के रीना नाइट क्लब में आतंकवादी हमला हुआ था। हमले में क्लब में कई लोगों, जिनमें ज्यादातर विदेशी थे, की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

संबंधित समाचार