बरेली: जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, लोग परेशान
बरेली। जिला अस्पताल में जानवर के काटने के इलाज में लगाई जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। शनिवार को दूर दराज से पहुंचे मरीजों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार शर्मा बताया कि शासन से 2000 एआरवी की डिमांड की …
बरेली। जिला अस्पताल में जानवर के काटने के इलाज में लगाई जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। शनिवार को दूर दराज से पहुंचे मरीजों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार शर्मा बताया कि शासन से 2000 एआरवी की डिमांड की गई है, डिमांड आते ही वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। आपको बता दें, जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 100 एंटी रेबीज वैक्सीन की जरूरत पड़ती है।
