मुरादाबाद: आवारा कुत्तों ने बच्ची को बनाया शिकार, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों का खौफ लगातार जारी है। आज फिर इन आवारा कुत्तों ने मझोला थाना क्षेत्र में घर के बाहर बच्चों संग खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। चेहरे पर हमला करके उसे घायल कर दिया। साथ ही खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों का खौफ लगातार जारी है। आज फिर इन आवारा कुत्तों ने मझोला थाना क्षेत्र में घर के बाहर बच्चों संग खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। चेहरे पर हमला करके उसे घायल कर दिया। साथ ही खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचा लिया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मझोला थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को निशाना बना लिया। मंसूर कालोनी आजादनगर निवासी परवेज की सात साल की बेटी शुबेबा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। चेहरा पर पंजा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो तमाम मोहल्ले वाले आ गए। किसी तरह कुत्ते से उसे बचाने के बाद परिजनों को सूचना दी। घबराए परिजनों ने शुबेबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताते हैं कि इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने अनम नाम की बच्ची पर भी हमला बोल कर घायल कर दिया था। लगातार बढ़ रही घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम अफसरों के प्रति रोष है।
