बरेली: कलेक्ट्रेट में कूड़े के कंटेनर में फंसा बंदर, फिर बंदरों के झुंड ने मचाया उत्पात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायालय की तरफ वाले गेट के पास कूड़े का कंटेनर रखा है। दोपहर करीब ड़ेढ़ बजे उछल कूद करने के दौरान बंदर कंटेनर में गिर गया। इस बीच उसका एक ढक्कन बंद हो गया। बंदर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में बंदर आ गये और कंटेनर को घेर लिया। …

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायालय की तरफ वाले गेट के पास कूड़े का कंटेनर रखा है। दोपहर करीब ड़ेढ़ बजे उछल कूद करने के दौरान बंदर कंटेनर में गिर गया। इस बीच उसका एक ढक्कन बंद हो गया। बंदर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में बंदर आ गये और कंटेनर को घेर लिया।

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कंटेनर में गिरे बंदर को निकालने के प्रयास किये तो बंदर उन पर झपट पड़े। एक कर्मचारी के हाथ में बंदर ने काटने का प्रयास किया। किसी तरह कर्मचारी ने खुद को बचाया। काफी देर तक बंदरों ने कंटेनर के आसपास किसी को भटकने नहीं दिया। बंदर को कुछ हो न जाए, इसके दृष्टिगत होमगार्डों को बुलाया।

होमगार्डों ने डंडे फटकारते हुए बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदर उग्र हो गये और झपट पड़े। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई लेकिन होमगार्डों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों के सहारे बंदरों को पेड़ों पर चढ़ने को मजबूर कर दिया। एक कर्मचारी ने कंटेनर का ढक्कन खोलकर बंदर को बाहर निकाला। साथी बंदर के बाहर निकलने पर सभी बंदर चले गये।

संबंधित समाचार