रामपुर: गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल बिलासपुर के किसान ने की आत्महत्या
रामपुर/ बिलासपुर/अमृत विचार। बिलासपुर के ग्राम पसियापुर निवासी 72 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र राम सिंह ने गाजीपुर यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार की रात शौचालय में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।कश्मीर सिंह की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। कश्मीर सिंह ने सोसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें अंतिम इच्छा जताई …
रामपुर/ बिलासपुर/अमृत विचार। बिलासपुर के ग्राम पसियापुर निवासी 72 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र राम सिंह ने गाजीपुर यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार की रात शौचालय में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।कश्मीर सिंह की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
कश्मीर सिंह ने सोसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें अंतिम इच्छा जताई है कि उनका अंतिम संस्कार धरना स्थल के आसपास हो और उनकी चिता को उनके पोते 15 वर्षीय बूटा सिंह द्वारा मुख्यागिनी दी जाए। पसियापुर निवासी कश्मीर सिंह 25 दिन पहले किसान आंदोलन में शामिल होने गए थे। साथ ही उनके साथ गांव के करीब दर्जनभर लोग भी गए थे।
कश्मीर सिंह के पिता राम सिंह के नाम करीब साढ़े आठ एकड़ भूमि है। कश्मीर सिंह के पिता सिख रेजीमेंट में सोल्जर थे उनकी उम्र 100 के पार कर गई है। कश्मीर सिंह के हंसते खेलते परिवार में तीन बेटे एक बेटी और दो पोते हैं! सबसे छोटे बेटे लखविंदर सिंह की अभी शादी नहीं हुई है।
कश्मीर सिंह के आत्म हत्या की खबर अभी उनके 100 वर्ष से अधिक के पिता राम सिंह को नहीं बताई गई है। कश्मीर सिंह के घर एडीएम प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, एसडीएम डा. राजेश कुमार और सीओ सतीश कुमार मय फोर्स के पहुंच गए हैं।
