बाराबंकी: शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के स्वागत समारोह में जुटे भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि एमएलसी चुनावों में समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा को दोनो सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई। अब जिले के भाजपा के विधायकों की संख्या चार से बढ़ कर छह हो गयी है, जिससे जिले में विकास कार्यो में और तेजी आएगी। सांसद शनिवार को भाजपा कार्यालय में शिक्षक …

बाराबंकी। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि एमएलसी चुनावों में समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा को दोनो सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई। अब जिले के भाजपा के विधायकों की संख्या चार से बढ़ कर छह हो गयी है, जिससे जिले में विकास कार्यो में और तेजी आएगी। सांसद शनिवार को भाजपा कार्यालय में शिक्षक और स्नातक एमएलसी के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व दोनों एमएलसी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। दोनों एमएलसी जीत के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक के आत्मसम्मान की लड़ाई के लिए वह संकल्पित रहेंगे। स्नातक एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा कि जिले की समस्याओं को विधान परिषद में उठाएंगे। विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि चुनाव जीतने पर मान जरूर बढ़ता है मगर अभिमान नहीं बढ़ना चाहिए।

पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव में जीत का सिलसिला पंचायत चुनाव में भी जारी रखना होगा। जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्नातक चुनाव में विपक्षी को कर्मठ कार्यकर्ताओं जिस तरह से मात दी है उसी के भरोसे जिले में पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

इस अवसर पर पुर विधायक राजरानी रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, कोऑपरेटिव चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा, डॉ. हरिनाम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री सन्दीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राकेश पटेल, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, विजय आनन्द बाजपेई, राम सिंह वर्मा, अरविंद मौर्य, डॉ. अमित वर्मा, राजेश वर्मा, सरिता सिंह, रामेश्वरी द्विवेदी, अर्चना मिश्रा, आशीष शर्मा, डॉ. रिजवान अली, भरतलाल सिंह ,डॉ अवधेश वर्मा सहित भाजपा के काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह के उपरांत कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक शरद अवस्थी एवं विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर इनके दीर्घ जीवन की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

संबंधित समाचार