मुरादाबाद: हिन्दू संगठनों ने राम मंदिर निर्माण में धनसंग्रह को निकाली बाइक रैली
मुरादाबाद, अमृत विचार। राअयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए हिंदूवादी संगठनों ने बाइक रैली निकाली। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने रैली की अगुवाई की। लोगों ने मंदिर निर्माण में धन संग्रह अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में मौसम की प्रतिकूलता की भी परवाह …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राअयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए हिंदूवादी संगठनों ने बाइक रैली निकाली। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने रैली की अगुवाई की। लोगों ने मंदिर निर्माण में धन संग्रह अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में मौसम की प्रतिकूलता की भी परवाह नहीं की।बूंदाबादी के बीच महानगर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ रही।
सुबह में लाइनपार रामलीला मैदान से रैली निकली। जहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डा.राजकमल गुप्ता ने कहा यह सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है बल्कि यह राष्ट्र का निर्माण का कार्य है। इसके लिए अब तक 490 सालों में अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया है। हम ऐसे बलिदान को शत-शत नमन कर रहे हैं। बजरंग दल संयोजक के संजय ठाकुर, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख राम राजपूत ने कार्यक्रम में लोगों का आभार व्यक्त किया।
रैली में संगठन के महानगर उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, प्रान्त संयोजक गौरव भटनागर, विभाग संयोजक शशांक यादव ,संतोष पंडित, अभिनव भटनागर ,अनिल कठेरिया ,अश्वनी सूद ,रविंद्र छाबड़ा ,अनिल शर्मा अनमोल सेठ ,मनीष यादव ,आशीष नवनीत शर्मा ,आदित्य गुप्ता, शिव कंसल, नितिन कुमार ,जय शर्मा हिमांशु यादव ,रिशु त्यागी ,सूरज, सर्वेश सिंह ने मुख्य रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया।
