बाराबंकी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, एक घायल
बड्डूपुर (बाराबंकी)। मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल …
बड्डूपुर (बाराबंकी)। मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी रंजीत गौतम उम्र करीब 20 वर्ष व इसी गांव के अंकित यादव उम्र करीब 22 वर्ष उमरा औधोगिक क्षेत्र में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह दोनों युवक बाइक से मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। टिकैतगंज बाबागंज मार्ग पर मौहसंड गांव निकट मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को समाने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों मजदूर ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में रंजीत गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया।
