बाराबंकी: पुलिस को देख खनन माफिया फरार, ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज
त्रिलोकपुर। थाना जंहागीराबाद के रोशन नगर स्थित मसौली रजबहा की एक किलोमीटर लंबी पटरी काटकर मिट्टी खनन माफियाओं द्वार खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया फरार हो गए। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर सीज किया गया है। भयारा गांव के पास से …
त्रिलोकपुर। थाना जंहागीराबाद के रोशन नगर स्थित मसौली रजबहा की एक किलोमीटर लंबी पटरी काटकर मिट्टी खनन माफियाओं द्वार खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया फरार हो गए। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर सीज किया गया है।
भयारा गांव के पास से गुजरी रजबहा की पटरी ओसामा किदवाई की बाग से खैरातीपुर गांव तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक इस पटरी पर इससे पूर्व खनन किया जा चुका है। यहां भी ग्रामीणों की मदद से वाहन पकड़े गए थे। रविवार को ग्राम रोशन नगर निवासी प्रकाश यादव की ट्रैक्टर ट्राली मसौली रजबहा की पटरी पर हो रहे खनन की बालू धो रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर खनन माफिया फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है। खनन विभाग को पत्र लिख कर घटना से अवगत कराया गया हैं।
