बाराबंकी: अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माती (बाराबंकी)। माती पुलिया पर पत्नी के लिए कपड़े लेकर वापस पैदल जा रहे बुजुर्ग को चिनहट देवा रोड किसान पथ पुल के नीचे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग सियाराम यादव 80 वर्ष निवासी मुजफ्फर म्ऊ थाना देवा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे माती चौकी इंचार्ज अमित पांडे …

माती (बाराबंकी)। माती पुलिया पर पत्नी के लिए कपड़े लेकर वापस पैदल जा रहे बुजुर्ग को चिनहट देवा रोड किसान पथ पुल के नीचे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग सियाराम यादव 80 वर्ष निवासी मुजफ्फर म्ऊ थाना देवा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे माती चौकी इंचार्ज अमित पांडे ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना को देख आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित परिवार मायाराम यादव की तरफ से अज्ञात वाहन के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी गई है।

वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज अमित पांडे का कहना है चिनहट देवा रोड से लखनऊ टाटा मोटर्स तक जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं उसमें घटना के वक्त 3 बजकर 10 मिनट से ट्रक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिली है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार