लखनऊ: 2022 में अगर प्रसपा की सरकार बनी तो व्यापारियों की समस्याएं होंगी हल- शिवपाल सिंह यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) व्यापार सभा द्वारा रविवार को प्रसपा कैंप कार्यालय के प्रांगण में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री राजेश मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) व्यापार सभा द्वारा रविवार को प्रसपा कैंप कार्यालय के प्रांगण में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री राजेश मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

कार्यक्रम में कई जिले के व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने शिवपाल सिंह यादव को 51 किलो का माला, पगड़ी व मुकुट पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गदा भेंट की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष की उपरोक्त सभी बातों का समर्थन करते हुए कहा कि 2022 में अगर प्रसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो व्यापारी भाइयों को सभी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी व महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, और लॉकडाउन से व्यापारी पूरी तरह से टूट चुका है। इसलिए जब हम सत्ता में आएंगे तब व्यापारी राहत कोष 200 करोड़ का निर्माण करके व्यापारियों को नौजवानों, किसानों, छात्रों, बहन, बेटियों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हुए कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे।

इस दौरान शारदा प्रताप शुक्ला, विशाल निगम, अमित निगम, अनिल वर्मा, मनीष यादव किसान नेता, अजय त्रिपाठी मुन्ना, विनीत शुक्ला(वीनू) गौतम रहाणे, दीपक मिश्रा, अमित जानी आदि रहे।

संबंधित समाचार