बरेली मंडल ऑरेंज जोन में आया, 6 जनवरी तक बारिश
बरेली, अमृत विचार। शीतलहर के बीच रविवार को मौसम और खराब हो गया। तड़के शुरू हुई बारिश दिन में कई बार हुई। इसकी वजह से बरेली मंडल ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। हालांकि, तापमान में भारी गिरावट दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग …
बरेली, अमृत विचार। शीतलहर के बीच रविवार को मौसम और खराब हो गया। तड़के शुरू हुई बारिश दिन में कई बार हुई। इसकी वजह से बरेली मंडल ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
हालांकि, तापमान में भारी गिरावट दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी (बुधवार) तक गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को बरेली मंडल यलो जोन में था। 2.06 एमएम बारिश हो गई।
सोमवार से बरेली अब ऑरेंज जोन में आ गया। इसमें मौसम और ज्यादा खराब होगा। तेज हवाएं चलेगी, बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के साथ अधिक बारिश हो सकती है।
