अमरोहा: पशुओं से भरा कंटेनर पलटा, छह लोगों की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र गजरौला नेशनल हाईवे पर पशुओं से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कंटेनर में लदे छह पशुओं की भी मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कई किलोमीटर लंबा जाम …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र गजरौला नेशनल हाईवे पर पशुओं से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कंटेनर में लदे छह पशुओं की भी मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।

सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे शायद नगंली थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी किसान हरीराज व दुलीचंद तथा कुछ व्यापारी जयपुर से पशु खरीद कर ला रहे थे हाईवे पर ग्राम मोहम्मदाबाद के पास अचानक पशु लदे कंटेनर का टायर फट गया जिससे कंटेनर खाई में जा गिरा कंटेनर खाई में गिरने से पशुओं के साथ बैठे हुए दोनों किसान हरीराज व दुलीचंद तथा पशु व्यापारी नाजिम पुत्र अख्तर मोहम्मद हसन पुत्र इस्माइल सानू पुत्र लड्डन निवासी गण ग्राम ओवरी थाना असमोली जिला संभल तथा अकरम पुत्र असलम चौधरी निवासी ग्राम सहसपुर अलीनगर थाना डिडौली कंटेनर के नीचे दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कंटेनर में सवार अन्य करीब आधा दर्जन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का कार्य शुरू कर दिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार