मुरादाबाद: जुआ-सट्टा रोकने में नाकाम चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र के तहसील स्कूल चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे जुआ और सट्टे में चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। अफसरों की तमाम …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र के तहसील स्कूल चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे जुआ और सट्टे में चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

अफसरों की तमाम सख्ती के बाद भी अवैध धंधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कच्ची शराब, ई कचरा, प्रतिबंधित पशुओं का कारोबार और जुआ-सट्टा जिले में धड़ल्ले से हो रहा है। कई बार इन अवैध कारोबार के पीछे पुलिस कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। चार माह पहले तो ई कचरे के कारोबार की लगातार शिकायत मिलने पर भोजपुर थाने में तैनात कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए थे। इसके बाद भी कारोबार पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।

कुछ ऐसी ही शिकायतें नागफनी थाना क्षेत्र में तहसील स्कूल चौक क्षेत्र में मिल रही थी। स्थानीय लोगों ने एसएसपी के वाट्सएप नंबर पर क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ और सट्टा होने की शिकायत की। लोगों का कहना था कि पुलिस कर्मियों की शह पर होने वाले जुआ के कारण क्षेत्र के युवा गलत रास्ते में जा रहे हैं। वहीं हर वक्त अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिस पर एसएसपी ने मामले की गोपनीय तरीके से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी प्रभारी संत कुमार राठी, सिपाही जावेद, राजपाल और जितेन्द्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

संबंधित समाचार