बाराबंकी: सड़क हादसे में पिता और पांच माह की बच्ची की मौत
बड्डूपुर/ बाराबंकी। बड्डूपुर काजी बेहटा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच माह की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी उमर अली अपनी …
बड्डूपुर/ बाराबंकी। बड्डूपुर काजी बेहटा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच माह की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी उमर अली अपनी पांच माह की पुत्री सबा, पुत्री रोशनी और छुहारा बाज पुत्र छोटे बाज घूघटेर थाना क्षेत्र के खटौली दीनपनाह से साइकिल से लौट रहे थे, तभी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के काजी बेहटा बड्डूपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली में साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पांच माह की दुधमुही बच्ची दूर जा गिरी और उमर अली ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई जबकि रोशनी और छुहारा बाज घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
