बाराबंकी: राधेश्याम हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस ने सोमवार को राधेश्याम हत्याकांड का खुलासा किया। बता दें कि मृतक की पत्नी सुनीता ने 8 जुलाई को अपने पति राधेश्याम के सम्बन्ध में गुमशुदगी की सूचना थाना जैदपुर पर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त सहदेव उर्फ लल्लू से भी पूछताछ की गयी तो महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त …
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस ने सोमवार को राधेश्याम हत्याकांड का खुलासा किया। बता दें कि मृतक की पत्नी सुनीता ने 8 जुलाई को अपने पति राधेश्याम के सम्बन्ध में गुमशुदगी की सूचना थाना जैदपुर पर दर्ज कराई थी।
पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त सहदेव उर्फ लल्लू से भी पूछताछ की गयी तो महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए जिसकी सहायता से मृतक राधेश्याम का शव नरकंकाल के रूप में पास के तालाब से बाक्स में मिला और बाक्स में मिले कपड़ों से शिनाख्त अपने पति राधेश्याम के रूप में की गयी। आरोप में अभियुक्त सहदेव उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया गया।
