शाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंटा युवक, बच गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक दो हिस्सों में बंट गया। कमर का नीचे का हिस्सा अलग हो गया। एंबुलेंस चालक की तत्परता से घायल को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी जद्दोजहद के बाद युवक को बचा लिया है। उसको लगतार खून चढ़ाया जा रहा है। …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक दो हिस्सों में बंट गया। कमर का नीचे का हिस्सा अलग हो गया। एंबुलेंस चालक की तत्परता से घायल को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी जद्दोजहद के बाद युवक को बचा लिया है। उसको लगतार खून चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों ने कमर के निकले हिस्से को उसके परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत में काफी सुधार है। उसे बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम लगी है।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी इंद्रपाल का बेटा हर्षवर्धन (21) सोमवार सुबह गांव में स्टेडियम के पीछे रेलवे ट्रैक के पास टहलने गया था। तभी वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उसकी सांसे चल रहीं थी। आनन फानन में डायल-108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस में युवक के दोनों हिस्सों को रखकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

युवक की गंभीर हालत देखकर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. मेराज आलम टीम के साथ उसके इलाज में जुट गए। खून काफी वह चुका था। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए शाम तक उसको पांच यूनिट खून चढ़ाया जा चुका था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि युवक बच जाएगा। लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से उसकी जान बच गई। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

“युवक कमर के नीचे के हिस्से से कट गया। उसका नीचे का हिस्सा तो बेकार हो गया है। युवक के इलाज में डॉक्टरों की टीम लग गई। खून की कमी को पूरा करने के लिए लगातार चढ़ाया जा रहा है। पहले से युवक की हालत में काफी सुधार है।” -डॉ. मेराज आलम, ईएमओ, मेडिकल कॉलेज

संबंधित समाचार