बरेली: धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, कार से किया दो किशोरियों का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फरीदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने धर्म छुपाकर प्रेम प्रसंग में फंसाया। रविवार रात वह कार में साथियों की मदद से किशोरी के घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान किशोरी व उसकी रिश्तेदार को भी आरोपी ने अगवा कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरियां …

अमृत विचार, फरीदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने धर्म छुपाकर प्रेम प्रसंग में फंसाया। रविवार रात वह कार में साथियों की मदद से किशोरी के घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान किशोरी व उसकी रिश्तेदार को भी आरोपी ने अगवा कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरियां बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। उसकी उम्र 13 साल है। वहीं दूसरी किशोरी दूसरे स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। उसकी उम्र 7 साल है। दोनों करीबी रिश्तेदार है। पिता के अनुसार दोनों किशोरी रविवार रात घर से बाहर बने शौचालय में शौच को गई।

वहां पहले से ही बीसलपुर रोड निवासी फैजल अपनी कार से आया। वह किशोरी के घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। वह दोनों किशोरियों को जबरन पकड़ कर अपने साथियों की मदद से अपनी गाड़ी में डाल रहे थे। तभी किसी काम से बाहर निकली किशोरी की भाभी ने रोड पर गाड़ी में टॉर्च की मदद से दोनों किशोरियों का अपहरण होते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

इतने में आरोपी फैजल दोनों किशोरियों को गाड़ी में डालकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण करने, छेड़छाड़, पॉक्सो व लव जिहाद के मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

आरोपी ने की किशोरी के चाचा को जान से मारने की कोशिश

किशोरी के अपहरण के बाद परिजनों ने क्षेत्र में रह रहे अपने चाचा को फोन पर पूरी घटना के बारे में अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही वह नगर के रेलवे फाटक पर पहुंचे, तब तक गाड़ी बुखारा रोड पर मुड़ गई। किशोरी के चाचा ने गाड़ी का पीछा किया तो आरोपी ने उनके साइड मारते हुए जान से मारने की कोशिश की और फरार हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

बेटियों के अपहरण होने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी फैजल को बुखारा रोड घारमपुर की पुलिया गिरफ्तार कर लिया। दोनों किशोरियों को भी बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर उनसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

आरोपी फैजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  – प्रभारी निरीक्षक एसके पचौरी

संबंधित समाचार