मुरादनगर की घटना से सीएम योगी बेहद नाराज, गिरेगी कई अधिकारियों पर गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्‍मशान घाट की छत गिरने से 24 लोगों की मौत की घटना से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अफसरों से बेहद नाराज हैं । मुख्‍यमंत्री ने मामले में जिम्‍मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं । कमिश्‍नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई …

लखनऊ, अमृत विचार। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्‍मशान घाट की छत गिरने से 24 लोगों की मौत की घटना से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अफसरों से बेहद नाराज हैं । मुख्‍यमंत्री ने मामले में जिम्‍मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं । कमिश्‍नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

मुरादनगर की घटना से व्‍यथित और नाराज मुख्‍यमंत्री सोमवार को अधिकारियों पर जम कर बरसे। घटना को अफसरों की गंभीर लापरवाही करार देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही अक्षम्‍य है। ऐसे अपराध करने वाले अफसरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हर मंडलीय समीक्षा बैठकों में अफसरों को साफ तौर पर यह निर्देश दिया गया था कि जिलों में हो रहे 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता की जांच टास्‍क फोर्स गठित कर हर हाल में करवा ली जाए।

मुरादनगर की घटना अफसरों की लापरवाही का परिणाम है।उन्‍होंने कहा कि प्रदेश भर में जहां भी निर्माण कार्य हो रहे हैं या हो चुके हैं उनकी गुणवत्‍ता की जांच कर अधिकारी रिपोर्ट भेजें। एक भी निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता में कमीं मिली तो इसकी पूरी जिम्‍मेदारी जिले के आला अधिकारियों की होगी।मुरादनगर की घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सख्‍त लहजे में दो टूक संदेश दे दिया है।

मुख्‍यमंत्री ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्‍मेदार अफसरों के लिए शासन में कोई जगह नहीं है। मुख्‍यमंत्री ने घटना को लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी और मेरठ की मंडलायुक्‍त समेत अन्‍य जिम्‍मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच के संकेत भी दिए हैं।

गौरतलब है कि गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार दोपहर श्मशान घाट के प्रवेश द्वार के साथ बने गलियारे की छत गिरने से मलबे में दबकर 24 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए । मामले में पुलिस ने ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है । ठेकेदार अजय त्यागी समेत कुछ अन्‍य लोग फरार हैं।

प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। इसके दृष्टिगत उन्होंने धान खरीद को पूरी तेजी से संचालित करते हुए किसानों को एमएसपी का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काटों की व्यवस्था करते हुए अधिक से अधिक खरीद की जाए।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पीएम कुसुम योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कामगारों तथा श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया गया है।

उन्होंने निर्देशित किया कि आयोग की संस्तुतियों तथा निर्णयों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक तथा मण्डलायुक्त द्वारा मासिक समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने राज्य मुख्यालय स्तर पर भी इसी प्रकार नियमित रूप से समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कृषि उत्पादन आयुक्तआलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल आदि थे।

संबंधित समाचार