सोहेल और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बीएमसी ने सोहले और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही इसमें सोहेल खान के बेटे निर्वान का नाम भी शामिल है। आरोप है कि इन्होंने कोरोना की गाइडलाइंस को तोड़ा है। इस अभिनेताओं के ऊपर झूठी जानकारी देने का आरोप है। बता दें कि 25 दिसंबर को ये लोग यूएई से …

मुबंई। बीएमसी ने सोहले और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही इसमें सोहेल खान के बेटे निर्वान का नाम भी शामिल है। आरोप है कि इन्होंने कोरोना की गाइडलाइंस को तोड़ा है। इस अभिनेताओं के ऊपर झूठी जानकारी देने का आरोप है। बता दें कि 25 दिसंबर को ये लोग यूएई से मुबंई लौटे थे।

ऐसे में सोहेल और अरबाज ने बीएमसी को शपथपत्र दिया था कि वे को ताज होटल में क्वारंटनी रखेंगे। लेकिन ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए। वहीं, देखा जाए तो महाराष्ट्र में कोरोना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2765 नए मामले सामने आए है।

इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 47 हजार 11 हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। हालांकि फैलते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने साउथ अफ्रीका, यूके, यूरोप और मिडिल ईस्ट से आने वाले लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इसमें इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन और होम आइसोलेशन का जिक्र किया गया था, जिसका पालन करना अनिवार्य बताया गया था। फिलहाल इस मामले में सलमान खान की टिप्पणी नहीं आई है।

संबंधित समाचार