मुरादाबाद: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उपभोक्ता को पीटा, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। किस्त चुकाने के बाद भी पेनल्टी जोड़ना बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। कंपनी के कर्मचारियों ने पेनल्टी का विरोध कर रहे दो उपभोक्ताओं को पकड़कर पीट दिया। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शांत कराया। जामा मस्जिद निवासी कासिम, …

मुरादाबाद,अमृत विचार। किस्त चुकाने के बाद भी पेनल्टी जोड़ना बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। कंपनी के कर्मचारियों ने पेनल्टी का विरोध कर रहे दो उपभोक्ताओं को पकड़कर पीट दिया। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शांत कराया।

जामा मस्जिद निवासी कासिम, फिरोज ने तीन साल पहले बजाज कंपनी से बाइक फाइनेंस कराई थी। जिसकी किस्त हर माह उनके खाते से काटी जा रही थी। नवंबर में देनदारी पूरी हो गई थी। उसके बाद भी लगातार कंपनी की ओर से फोन कर बकाया जमा करने के लिए कहा गया। जब सोमवार को वह रामपुर रोड स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी के आफिस पहुंचे और इस संबंध में जानकारी ली।

काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने उन्हें चार हजार रुपये पेनल्टी सहित जमा करने के लिए कहा। जिसके बाद कर्मचारी व कासिम के बीच नोकझोंक हो गई। इस बीच कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर कासिम को पीट दिया। इसकी सूचना कासिम ने अन्य साथियों को दी। साथियों के पहुंचने पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिससे कंपनी के कर्मचारियों ने खुद को आफिस में कैद कर लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के डर से कंपनी कर्मचारी ने उपभोक्ता कासिम से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हो सका।  गलशहीद थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि आपसी विवाद का मामला था, जिसमे दोनों पक्षों की ओर से समझौता कर लिया गया।

संबंधित समाचार