हाथरस: अनियंत्रित ट्रक जीप पर पलटा, पांच लोगों की मौत
हाथरस (उप्र)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक एक जीप को रौंदता हुआ उस पर ही पलट गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान के अलवर से नौ लोग जीप में सवार …
हाथरस (उप्र)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक एक जीप को रौंदता हुआ उस पर ही पलट गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान के अलवर से नौ लोग जीप में सवार होकर गंगा स्नान के लिए उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में स्थित सोरों जा रहे थे। सोमवार देर रात सिकंदराराऊ से निकलकर नगला जलाल गांव के पास स्थित बिजली घर के पास सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जीप से टकरा कर उसके ऊपर पलट गया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप चालक और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और जीप में से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
