बरेली: व्हाट्सएप ग्रुप से परहेज, बंद कमरे में बैठक करने की बनी रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अग्रवाल सेवा समिति का डेढ़ साल बाद भी चुनाव नहीं होने को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों में अंदरखाने आक्रोश बढ़ रहा है। अमृत विचार में चुनाव न कराने का मामला उछलने के बाद मंगलवार को अग्रवाल सेवा समिति के व्हाट्सग्रुप में किसी ने कोई भी कमेंट्स नहीं किया। समिति के सूत्र बताते …

अमृत विचार, बरेली। अग्रवाल सेवा समिति का डेढ़ साल बाद भी चुनाव नहीं होने को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों में अंदरखाने आक्रोश बढ़ रहा है। अमृत विचार में चुनाव न कराने का मामला उछलने के बाद मंगलवार को अग्रवाल सेवा समिति के व्हाट्सग्रुप में किसी ने कोई भी कमेंट्स नहीं किया। समिति के सूत्र बताते हैं कि खबर छपने के बाद पदाधिकारियों ने तय किया है कि अब व्हाट्सग्रुप में कोई भी चर्चा नहीं होगी। चुनाव कराने के बाबत सिर्फ बंद कमरे में बैठ कर ही बात होगी।

पदाधिकारियों ने सदस्यों को चुनाव कराने से संबंधित टीका टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर न करने के लिए कहा है। यही वजह कि मंगलवार को सदस्यों ने गुड मार्निंग का संदेश डालने से भी परहेज किया। जबकि रुटीन में बड़ी संख्या में मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से लेकर पूर्व पदाधिकारी तक गुड मार्निंग का मैसेज करते थे। समिति के कुछ सदस्य बताते हैं कि दिनभर व्हाट्सग्रुप में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि, कार्यकारिणी के सदस्यों में खर्च का हिसाब न देने को लेकर जो रोष दिख रहा है।

उससे कहा जा रहा है कि मामला जल्द कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स तक पहुंच सकता है। कुछ सदस्य चुनाव न कराए जाने को लेकर शिकायत करने का मन बना रहे हैं। मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सहायक रजिस्ट्रार के यहां शिकायत करने की तैयारी कर रहे कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार