बरेली: लाल फाटक ओवरब्रिज पर रेलवे के हिस्से का कार्य शुरू
अमृत विचार, बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज पर अब रेलवे के हिस्से का छूटा कार्य भी शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के लिए बदायूं रोड की तरफ लगभग काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को वहां पर बोरिंग का कार्य भी कराया गया। मगर कैंट की तरफ की जमीन के लिए रक्षा मंत्रालय की एनओसी न मिलने …
अमृत विचार, बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज पर अब रेलवे के हिस्से का छूटा कार्य भी शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के लिए बदायूं रोड की तरफ लगभग काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को वहां पर बोरिंग का कार्य भी कराया गया। मगर कैंट की तरफ की जमीन के लिए रक्षा मंत्रालय की एनओसी न मिलने से प्रोजेक्ट अटका हुआ है।
उत्तर रेलवे के डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि हाल ही में रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले पुल के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही रेलवे के हिस्से का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज को पूरा करने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
बताते चलें कि अगस्त 2017 में रक्षा संपदा विभाग की तरफ से संयुक्त सर्वे के बाद एनओसी के लिए प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय भेजा गया था। तब से कई बार कोशिश की जा चुकी है, मगर एनओसी अब तक अटकी है। एनओसी के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी रक्षा मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं। इस ओवरब्रिज की लंबाई 980 मीटर है और यह 84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।
