बरेली: एक्सीडेंट की सूचना देकर पीआरवी का लिया टेस्ट
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पर एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत मौके पर पहुंचे। एक्सीडेंट की सूचना पर तुरंत आसपास की सभी पीआरवी को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि दूसरी घटनाओं में व्यस्त होने की वजह से करीब 22 किलोमीटर दूर मौजूद पीआरवी 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और घायलों को मदद पहुंचाएगी। दरअसल रामगंगा …
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पर एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत मौके पर पहुंचे। एक्सीडेंट की सूचना पर तुरंत आसपास की सभी पीआरवी को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि दूसरी घटनाओं में व्यस्त होने की वजह से करीब 22 किलोमीटर दूर मौजूद पीआरवी 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और घायलों को मदद पहुंचाएगी।
दरअसल रामगंगा पर हकीकत में कोई हादसा नहीं हुआ था बल्कि यूपी 112 की पीआरवी की सक्रियता को लेकर मॉक टेस्ट लिया गया था। बरेली परिक्षेत्र समेत सभी जिलों में अलग-अलग तारीखों पर अचानक इसी तरह से पीआरवी का टेस्ट लिया जा रहा है।
जिले की पीआरवी को टेस्ट की भनक न लगे, इसके लिए दूसरे जिलों के यूपी 112 की टीम के द्वारा काल कर इवेंट बनाकर टेस्ट लिया जा रहा है। मंगलवार को बरेली जिले का टेस्ट था। इसे बदायूं के यूपी 112 के प्रभारी संतोष कुमार ने बरेली आकर किया। उन्होंने निजी फोन से दोपहर में करीब 4 बजे रामगंगा के पास यूपी 112 पर फोन कर एक्सीडेंट की सूचना दी।
इसके बाद पीआरवी के मौके पर पहुंचने का टाइम चेक किया। इस समय को ऑनलाइन भी फीड किया गया है। बरेली के यूपी 112 प्रभारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को शाहजहांपुर में इसी तरह से टेस्ट लिया था। उन्होंने कटरा में छिनैती की सूचना दी थी। यहां पर 4 मिनट में पास में मौजूद पीआरवी पहुंच गई थी। अन्य जिलों में भी इसी तरह से गोपनीय टेस्ट 4 जनवरी 2021 से जारी हैं।
असली इवेंट को दी गई प्राथमिकता
जनवरी 2021 में टेस्ट लेने की तैयारी नवंबर 2020 में ही शुरू कर दी गई थी। इसके तहत एक विशेष प्रक्रिया भी तय की गई थी। इस टेस्ट का मकसद है कि यूपी 112 की आपात सेवाओं की कार्यप्रणाली एवं गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके। इससे लोगों को तुरंत मदद भी मिल सकेगी। इस टेस्ट के दौरान आने वाले कमियों को सुधारा जाएगा और अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। टेस्ट इवेंट के दौरान साफ निर्देश थे कि इस दौरान किसी तरह की कोई हड़बड़ी न की जाए। इसके अलावा असली इवेंट होने पर पहले वहां पीआरवी को भेजा जाए और फिर टेस्ट इवेंट पर। बरेली में भी टेस्ट इवेंट के दौरान आसपास की पीआरवी असली इवेंट में व्यस्त पायी गईं।
“पीआरवी का कार्यप्रणाली को चेक करने के लिए टेस्ट लिया गया था। रामगंगा पर एक्सीडेंट का इवेंट जारी किया गया था। पीआरवी कितने वक्त में पहुंची और क्या रेस्पांस रहा, इसकी रिपोर्ट भेजी गई।” -संजीव कुमार बाजपेई, नोडल अधिकारी, यूपी 112 बरेली
