बरेली: जेसीबी गरजी तो वर्षों का अतिक्रमण पल भर में हुआ जमींदोज
बरेली। ईंट पजाया चौराहा पर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकानों को बुधवार को बुलडोजर से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोग अधिकारियों से कुछ दिन की मोहलत मांग कर खुद अतिक्रमण हटाने की बात कहते रहे लेकिन उनकी एक न सुनी गई। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी …
बरेली। ईंट पजाया चौराहा पर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकानों को बुधवार को बुलडोजर से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोग अधिकारियों से कुछ दिन की मोहलत मांग कर खुद अतिक्रमण हटाने की बात कहते रहे लेकिन उनकी एक न सुनी गई। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी समेत बारादरी पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के. एम. अरोरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बात कर एक सप्ताह का समय मांगा। जिसके जवाब में रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि डीएम की अनुमति पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उसके बाद महानगर अध्यक्ष ने डीएम को फोन करके अतिक्रमण रुकवाने को कहा है। उनका कहना है कि अगर अतिक्रमण हटाना नहीं रोका गया तो वह खुद बुलडोजर के आगे लेटकर विरोध करेंगे।

