बाराबंकी: तीन दिवसीय रामलीला मेले का शुभारंभ
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मेंढिया में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने फीता काटकर किया और भगवान के प्रतीक स्वरूपों की आरती की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि धनुष यज्ञ मेलों के आयोजन से भगवान श्रीराम …
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मेंढिया में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने फीता काटकर किया और भगवान के प्रतीक स्वरूपों की आरती की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि धनुष यज्ञ मेलों के आयोजन से भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति भावना जागृत होती है और श्रीराम के जीवन आदर्श के बारे में लोगों को सीख मिलती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि दीन दुखियों एवं निर्बलों की रक्षा और उनका उत्थान करना ही राम राज्य का मूल सिद्धांत था। भय और भूख रहित समाज की स्थापना के लिए प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी निम्न वर्गों के साथ ही समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। जिसके परिणाम पूर्ववर्ती सपा सरकार में प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य लोगों के सामने हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी, धनुष यज्ञ मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान राममूर्ति उर्फ़ लल्लू यादव, अजय कुमार वर्मा, हसमत अली गुड्डु, उमाकान्त यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, राहुल गुप्ता, जैसीराम यादव, मास्टर रामनरेश यादव, समाजसेवी जगदीश वर्मा, मास्टर बदलूराम, देवेंद्र यादव, दिलीप गुप्ता, अबरार आजम, मुईन अंसारी, रणधीर सिंह यादव, रमन गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
