अयोध्या: सुविधाओं के नाम पर किसानों से छल कर रही भाजपा सरकार: अजय कुमार लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। संगठन सृजन अभियान के तीसरे चरण में अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से छल कर रही है। अभियान के जरिए हर किसी तक पहुंचने व कांग्रेस नीतियों को बताने तथा बुथस्तर तक संगठन खड़ा करने को संगठन सृजन अभियान कांग्रेस चला रही है। …

अयोध्या। संगठन सृजन अभियान के तीसरे चरण में अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से छल कर रही है। अभियान के जरिए हर किसी तक पहुंचने व कांग्रेस नीतियों को बताने तथा बुथस्तर तक संगठन खड़ा करने को संगठन सृजन अभियान कांग्रेस चला रही है। जिसकी पहली तैयारी आसन्न पंचायत चुनाव है।

गुरूवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि योगी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। गेहूं का दाम 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। सुविधाओं के नाम पर किसानों के साथ छल किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दशरथपुर मे कहा कि फसलों को गोवंश बर्बाद कर रहे हैं।

किसानों के ट्यूबवेल के बिल बढ़ा दिए गए हैं। धान क्रय केंद्रों पर सही से धान की खरीद नहीं की गई। परेशान होकर तमाम किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गोवंश द्वारा बर्बाद की जा रही फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए।

पूर्व सासंद निर्मल खत्री ने योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, दीप नारायण शुक्ला, राम आशीष मिश्रा आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार