मुरादाबाद: युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक दूसरी मंजिल पर सोने की बात कहकर गया था। फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक दूसरी मंजिल पर सोने की बात कहकर गया था। फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। पूछताछ में परिजन आत्महत्या की वजह की जानकारी होने से साफ इंकार कर रहे हैं। हालांकि मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के कारण युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा है।

आत्महत्या की यह घटना नागफनी थाना क्षेत्र के बंग्ला चौकी क्षेत्र में पड़ने वाली बाल्मीकि बस्ती की है। यहां पर रहने वाले संजीव कुमार नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी हैं। उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ा बेटा ऋतिक(20वर्ष) था। वह बुध बाजार स्थित एक होटल में स्वीपर का काम करता था।

बताते हैं कि रोजमर्रा की तरह गुरुवार की देर रात सभी परिजन खाना खाने के बाद सोने की तैयारी करने लगे। ऋतिक दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे परिजनों ने ऋतिक के कमरे से फायर की आवाज सुनी। घबराए परिजनों ने जब ऊपर जाकर देखा तो ऋतिक खून से लथपथ पड़ा और उसके पास में तमंचा पड़ा था, उसने अपने सीने में गोली मार ली थी। आननफानन में परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पता लेकर आए। जहां पर हालत खराब होने पर डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।

परिजन उसे अभी ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गोली सीने को चीरते हुए पार कर गई। वहीं पुलिस ने जब आत्महत्या की वजह पूछी तो परिजनों ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। साथ ही वह रंजिश और घरेलू झगड़े से भी इंकार कर रहे थे। हालांकि मोहल्ले में प्रेम-प्रसंग के कारण युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा है। चौकी प्रभारी रामप्रसाद ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने जांच में जुटी है।

 

संबंधित समाचार