शाहजहांपुर: तिलहर में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। बदायूं में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या जैसी घटना यहां होते-होते बच गई। यहां दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की घटना एक बालिका के साथ घटी। शुक्र है कि बालिका के परिजन चीख-पुकार सुनकर खेत पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दुष्कर्म का आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। हालांकि …

तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। बदायूं में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या जैसी घटना यहां होते-होते बच गई। यहां दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की घटना एक बालिका के साथ घटी। शुक्र है कि बालिका के परिजन चीख-पुकार सुनकर खेत पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दुष्कर्म का आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका गुरुवार शाम करीब पांच-छह बजे गांव में खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई। अंधेरा होने पर बालिका जब घर नहीं पहुंची, तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव के अन्य लोगों के साथ बालिका को गांव के अंदर और गांव के आसपास खेतों में भी उसे तलाश किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। तलाश करने के दौरान रात करीब दस बजे एक गेहूं के खेत में बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो परिजन दौड़कर खेत में पहुंचे, वहां बालिका पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

बालिका ने परिजनों को बताया कि रमेश नाम का युवक उसे खेत में ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों का कहना है कि बालिका के गले पर निशान भी दिखाई दे रहा था। बालिका को चादर में ढक कर परिजन घर ले गए और दूसरे कपड़े पहनाकर पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे, जहां मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की कोशिश आदि धाराओं में दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दुष्कर्म आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।

“बालिका से दुष्कर्म मामले में तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।” -प्रवीन सोलंकी, थानाध्यक्ष

संबंधित समाचार