बाराबंकी: 50 अधिवक्ताओं ने थामा सपा का दामन, पूर्व मंत्री ने दिलाई सदस्यता
बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के 50 अधिवक्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी अधिवक्ताओं ने सपा की सदस्यत दिलाई। सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अधिवक्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद कुमार गोप …
बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के 50 अधिवक्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी अधिवक्ताओं ने सपा की सदस्यत दिलाई। सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अधिवक्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद कुमार गोप अधिवक्ताओं से कहा कि आप रोजाना पांच लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करें ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से वीर विक्रम सिंह संयोजक युवा अधिवक्ता मंच, सुभाष चन्द्र यादव, राम कुमार दीक्षित, सुभाष कुमार, अंकुर यादव, पूर्व कार्यकारणी सदस्य बार एसोसिएशन, सूरज यादव, प्रभात यादव, सालिक राम वर्मा, धीरज सैनी, हर बिलास वर्मा, आलोक यादव, शिव प्रसाद यादव, उदल सिंह, महबूब मलिक, योगेन्द्र कुमार, राजीव कुमार मौजूद थे। इनके अलावा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, हशमत अली ‘गुड्डू’, संजय सिंह, नसीमकीर्ति, दद्दू सिंह, प्रदीप शर्मा गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।
