अयोध्या: ‘भारत अब ताजमहल नहीं राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा’- संयुक्ता भाटिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के विकास और बेहतर कार्यों को देखने के लिए लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शुक्रवार को 100 लोगों के साथ रामनगरी पहुंची। उनके साथ लखनऊ नगर निगम के 75 पार्षद भी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि लखनऊ नगर निगम की टीम अयोध्या भृमण पर आई थी। अयोध्या नगर निगम के महापौर …

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के विकास और बेहतर कार्यों को देखने के लिए लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शुक्रवार को 100 लोगों के साथ रामनगरी पहुंची। उनके साथ लखनऊ नगर निगम के 75 पार्षद भी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि लखनऊ नगर निगम की टीम अयोध्या भृमण पर आई थी। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया व सभी पार्षदों का भव्य स्वागत किया।

महापौर लखनऊ सहित सभी सदस्यों ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन भी अयोध्या पहुंचकर किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वजह से अयोध्या नगर निगम पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि एक नगर निगम दूसरे नगर से मिलकर एक दूसरे के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं जिससे उन्हें आम जनता के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जा सके। संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भारत अब ताजमहल नहीं राम मंदिर के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ से आई टीम ने अयोध्या नगर निगम कार्यालय का भी भ्रमण किया।

संबंधित समाचार