मुरादाबाद: अब एप से जारी होगा फिटनेस प्रमाण पत्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। वाहन फिटनेस के लिए अब न ज्यादा समय लगेगा और न ही फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़ा हो सकेगा। क्योंकि अब फिटनेस के लिए एम वाहन एप का इस्तेमाल होगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ, बाराबंकी से यह सर्विस शुरू हो चुकी है। प्रदेश के 10 जिलों में यह …
मुरादाबाद, अमृत विचार। वाहन फिटनेस के लिए अब न ज्यादा समय लगेगा और न ही फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़ा हो सकेगा। क्योंकि अब फिटनेस के लिए एम वाहन एप का इस्तेमाल होगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ, बाराबंकी से यह सर्विस शुरू हो चुकी है। प्रदेश के 10 जिलों में यह सुविधा शुरू होने जा रही है, जिनमें मुरादाबाद भी शामिल है।
आरटीओ आरआर सोनी ने बताया कि विभागीय कामकाजों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर रोज नये प्रयोग किए जा रहे हैं। अब एम वाहन एप मुख्यालय की ओर से लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से भी अब फिटनेस होगी। इसके लिए को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब फिटनेस के लिए वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई वाहन स्वामी द्वारा किया जाएगा। आनलाइन फीस जमा करने बाद तिथि बुक हो जाएगी। उस दिन मोबाइल व वाहन लेकर आरटीओ परिसर आना होगा। जहां आरआई द्वाराएप में वाहन की छह फोटो अपलोड की जाएगी। इसके बाद आरआई फोटो और गाड़ी को देखकर फिटनेस जारी करेंगे।
सबसे खास बात यह है कि यह एप आरटीओ परिसर के 500 मीटर के दायरे में ही काम करेगा। यानी इससे गाड़ी के फोटो घर में खींच कर एप में अपलोड करने का फर्जीवाड़ा बंद हो जाएगा। भौतिक रूप से सत्यापन हुए बिना गाड़ी का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा। इस नई सुविधा की शुरूआत लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, देवीपाटन, बस्ती, चित्रकूट धाम, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, आगरा, सहित अलीगढ़ में शुरू की जा रही है। कुछ जिलों में काम शुरू हो गया है। मुरादाबाद में भी अगले सप्ताह से इस काम के शुरू होने की संभावना है।
