अमरोहा: सामुदायिक शौचालय निर्माण में खामियां देख भड़के डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। गजरौला के गांव कुदैना चक में शनिवार को डीएम उमेश मिश्र ने सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। में खामियां देखकर डीएम अफसरों पर भड़क गए और कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्माण में शौचालय निर्माण सीमेंट और बालू का अनुपात कम मिला, हाथ से पकड़ने पर ही दीवार की चिनाई में प्रयोग की …

अमरोहा,अमृत विचार। गजरौला के गांव कुदैना चक में शनिवार को डीएम उमेश मिश्र ने सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। में खामियां देखकर डीएम अफसरों पर भड़क गए और कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्माण में शौचालय निर्माण सीमेंट और बालू का अनुपात कम मिला, हाथ से पकड़ने पर ही दीवार की चिनाई में प्रयोग की गई सीमेंट और बालू निकल रही थी। मामले की जांच एसडीएम धनौरा और एई लोक निर्माण विभाग को सौंपी है।

मुरादनगर हादसे के बाद जिले के अफसर भी सजग हो गए हैं। शनिवार को डीएम उमेश मिश्र गांव कुदैना चक में बनवाए जा रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक डीएम को देख अधिकारियों में खलबली मच गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखकर डीएम भड़क गए और अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई।

प्रयोग की गई टाइल्स बहुत ही निम्न गुणवत्ता की मिलीं। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी धनौरा व एई पीडब्ल्यूडी को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्माण कार्य में क्या लापरवाही बरती गई है। जो भी धन का दुरुपयोग किया गया है। उसकी संबंधित से वसूली की जाए। कहा कि यदि जांच अधिकारी ने लापरवाही बरती तो वह बख्शे नहीं जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सहायक खंड विकास अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही और जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। कहा है कि बार-बार निर्देश देने के बाद भी लापरवाही बरती गई है। इसकी पूरी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस मौके पर मौजूद ग्रामवासियों से व प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से स्वेटर, किताबें व ड्रेस मिलने के बारे में भी पूछताछ की। जिसमें बताया गया कि सभी बच्चों को स्वेटर, किताबें व ड्रेस मिल गए हैं।

उमेश मिश्र, जिलाधिकारी अमरोहा
निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी स्तर पर कोई खामी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शौचालय निर्माण में कमियां मिली हैं। जिसकी जांच एसडीएम धनौरा और एई को सौंपी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार