दरियादिली : डीएम ने मानसिक रोगी को पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। अगर सभी अफसर या सक्षम लोग समाज में गरीब और मानसिक पीड़ित लोगों की मदद को आगे आएं तो काफी हद तक लोगों की जिंदगी बदल सकती है। उनको एक नया जीवन मिल सकता है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र के सामने आया। जब वह गजरौला में चौपला चौराहे …

अमरोहा,अमृत विचार। अगर सभी अफसर या सक्षम लोग समाज में गरीब और मानसिक पीड़ित लोगों की मदद को आगे आएं तो काफी हद तक लोगों की जिंदगी बदल सकती है। उनको एक नया जीवन मिल सकता है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र के सामने आया। जब वह गजरौला में चौपला चौराहे से गुजर रहे थे तो हाईवे किनारे एक व्यक्ति सड़क पर लेटा मिला। उसके बड़े-बड़े बाल और गंदे कपड़े देख कोई उसके पास जाने को तैयार नहीं था।

डीएम ने अपना काफिला रुकवाया और उस मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के पास पहुंचे और कुछ बात करने का प्रयास किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलावाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि इस व्यक्ति के बाल कटवाने के बाद स्नान कराओ और कपड़े बदलवाओ। साथ ही उसे खाना खिलाने के बाद मानसिक अस्पताल भिजवाओ।

यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने डीएम की प्रशंसा की। इस पर चिकित्साधिकारी ने नए कपड़े व जैकेट पहनवाए और उसकी मेंटल जांच भी कराई। वह व्यक्ति अब स्वच्छ तथा सामान्य व्यक्ति की तरह दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को शहर के रेलवे बस स्टैंड हाइवे रोड़ के किनारे पड़े बेसहारा निराश्रितों, गरीबों मानसिक पीड़ित व्यक्तियों को खोजकर चिकित्सालय में पहुंचाकर इलाज, कपड़ा, भोजन, साफ सफाई और स्वास्थ्य की जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कोई पागल नहीं होता, हालात पागत बना देते हैं। ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए।

संबंधित समाचार