बदायूं: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अमृत विचार, उझानी। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौल में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की अवाज पर पत्नी के शोर करने पर बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बादर शव को पोस्टमार्टम को भेज …
अमृत विचार, उझानी। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौल में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की अवाज पर पत्नी के शोर करने पर बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बादर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौल में दीनदयाल यादव(45) पुत्र हीरालाल अपने घर की गैलरी में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब पौने ग्यारह बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी जिस से दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। बराबर में उनकी दूसरी पत्नी कमलेश देवी सो रही थीं।
गोली की आवाज पर वह जाग गईं और शोर किया तो बदमाश पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। मृतक के भतीजे ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। भदरौल चौकी इंचार्ज जब्बार अली मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया।
दीनदयाल की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी अपने मायके में रहकर गुजारा कर रही है। उसकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। दूसरी पत्नी कमलेश साथ रहती है। उसके दो बच्चे है राजू 8 वर्ष मोहित 5 वर्ष।
