मुरादाबाद: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/बिलारी। नगर के मोहल्ला ऋषिपुरम में भाइयों से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिलारी के मोहल्ला ऋषिपुरम निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद के छह बेटों में एक बेटे 30 वर्षीय मुनेश का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। भाइयों ने मुनेश …

मुरादाबाद/बिलारी। नगर के मोहल्ला ऋषिपुरम में भाइयों से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

बिलारी के मोहल्ला ऋषिपुरम निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद के छह बेटों में एक बेटे 30 वर्षीय मुनेश का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। भाइयों ने मुनेश को बुरी तरह से पीटा भी था। इस बात पर मुनेश ने अपने ससुराल में सूचना दी। तब ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मुनेश के कहने पर उसकी पत्नी पूनम को अपने घर ले गए।

शनिवार रात मुनेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने उसे फांसी के फंदे से उतारा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत की सूचना के बाद पत्नी पूनम भी मायके से लौट आई। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार